सेहतमंद रहने के लिए शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ये आवश्यक पोषक तत्व आहार से प्राप्त होते हैं। इसके लिए डाइट में रोजाना विटामिन, मिनरल, प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट्स समेत आवश्यक तत्वों को शामिल करना चाहिए। इनमें एक विटामिन बी-12 है, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से कई तरह की बीमारियां होती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए रोजाना संतुलित आहार लें। साथ ही विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इनके सेवन से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी नहीं होती है। डाइट चार्ट की मानें तो पुरुषों को रोजाना 2.4mcg और महिलाओं को 2.6mcg विटामिन बी1 का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको बताएँगे विटामिन बी-12 के बारे में विस्तार से :
विटामिन बी-12 क्या है
विटामिन बी-12 शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह विटामिन-सी और डी के समतुल्य होता है। अंग्रेजी में इसे कोबालमीन (Cobalamin) कहते हैं। इसमें कोबाल्ट पाया जाता है, जो अन्य विटामिन में नहीं पाया जाता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood cells) के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही इससे ब्रेन हेमरेज का भी खतरा कम रहता है। आइए, अब इसके लक्षणों को जानते हैं-
विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण
-थकान
-कमजोरी
-शरीर में खून की कमी
-सरदर्द
-भूख न लगना
-त्वचा में पीलापन
-मुंह में छाले
-तनाव
क्या खाएं
रोजाना खाएं ब्रोकली
ब्रोकली सेहत के लिए लाभदायक होती है। इसके साथ ही अगर आप विटामिन बी 12 की कमी से जूझ रहे हैं तो उसमें ये आपको फायदा पहुंचाएगी। ब्रोकली में फोलेट, विटामिन बी 12 होता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। खास बात है कि आप इसे सलाद या फिर सब्जी किसी भी रूप में खा सकते हैं।
दूध भी फायदेमंद
विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने का सबसे आसान और घरेलू उपाय दूध का सेवन करना है। ये विटामिन बी 12 का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ऐसे में आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि दिन में एक गिलास दूध जरूर पीएं।
चीज का करें सेवन
चीज को आपने कभी ब्रेड पर लगाकर तो कभी पराठे के ऊपर कई और चीजों के साथ मिक्स करके जरूर खाया होगा। चीज विटामिन बी 12 का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप विटामिन बी 12 की कमी से परेशान हैं तो उसमें कॉटेज चीज का इस्तेमाल करें।
अंडा खाएं
सर्दियों में ज्यादातर लोग अंडे का सेवन करते हैं। हालांकि कुछ लोग इसे 12 महीने खाते हैं। अगर आप विटामिन बी 12 की कमी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो डाइट में अंडे को जरूर शामिल करें। इसमें विटामिन बी 12 प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। जिसकी वजह से आपके शरीर में इसकी कमी नहीं हो पाएगी।
यह भी पढ़ें:
हो जाएं अलर्ट अगर बार-बार लगती है प्यास, हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News