हर वक्त थकान और सुस्ती? ये 3 विटामिन्स हो सकते हैं वजह

लगातार काम करने के बाद शरीर में थकान होना सामान्य है, लेकिन अगर आप बिना किसी भारी मेहनत के भी दिनभर थकान, कमजोरी या नींद का अनुभव कर रहे हैं — तो यह आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार थकान, ऊर्जा की कमी, या नींद के बावजूद थका हुआ महसूस करना अक्सर कुछ ज़रूरी विटामिन्स की कमी के कारण होता है। समय रहते पहचान और सही डाइट से आप इस स्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं।

बार-बार थकावट के पीछे हो सकते हैं इन विटामिन्स की कमी:
विटामिन D
विटामिन D सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं, आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से:

हर समय थकान

मांसपेशियों में दर्द

नींद पूरी होने के बावजूद सुस्ती

क्या खाएं:
संतरे का जूस, गाय का दूध, दही, और सुबह की धूप – ये सभी विटामिन D के अच्छे स्रोत हैं।

विटामिन C
विटामिन C शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मज़बूत बनाता है। इसकी कमी से:

बार-बार बीमार पड़ना

कमजोरी महसूस होना

स्किन और बाल बेजान लगना

क्या खाएं:
आंवला, मौसंबी, नींबू, संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी और अनानास जैसे खट्टे फल।

विटामिन B12
विटामिन B12 नर्वस सिस्टम और रेड ब्लड सेल्स को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी से:

डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन

थकावट और ब्रेन फॉग

शरीर में कमजोरी

क्या खाएं:
अंडा, मछली, मीट, दूध, दही, और साबुत अनाज।

ध्यान रखें:
अगर यह लक्षण लगातार महसूस हों, तो केवल डाइट नहीं बल्कि डॉक्टर की सलाह भी ज़रूरी है। हर शरीर की जरूरतें अलग होती हैं, और सही जांच से ही पोषण की कमी को सही किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

क्या आप भी ले रही हैं बर्थ कंट्रोल पिल्स? जानिए इससे जुड़ी गंभीर चेतावनी