सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दुनियाभर में प्यार मिल रहा है तो इस हफ्ते फिल्म फर्रे ने दस्तक दी है।फर्रे में सलमान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के अभिनय को पसंद किया जा रहा है, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई।इनके अलावा 12वीं फेल और खिचड़ी 2 की कमाई में वीकेंड पर बढ़त हुई है।आइए सभी फिल्मों की कमाई पर एक नजर डालते हैं।
सलमान की टाइगर 3 यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।फिल्म की रिलीज को 14 दिन बीत गए हैं और अब वीकेंड पर इसकी कमाई में बढ़त देखने को मिली है।रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए हैं और अब इसकी कमाई 264.67 करोड़ रुपये हो गई है।यही रफ्तार चलती रही तो फिल्म जल्द 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी।सौमेंद्र पाढी के निर्देशन में फिल्म फर्रे से अलीजेह ने बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म में अलीजेह के अभिनय को पसंद किया जा रहा है, लेकिन इसकी कहानी मात खा गई है।
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी तो अब दूसरे दिन इसकी कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली है।रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 60 लाख रुपये कमाए और अब इसका कारोबार 1.10 करोड़ रुपये हो गया है।खिचड़ी 2: मिशन पंथुकिस्तान ने 17 नवंबर को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाया था। फिल्म में सितारों के प्रदर्शन को दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन यह हंसी का डोज देने में पीछे रह गई।ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है और दूसरे हफ्ते में इसी कमाई 5 करोड़ तक भी नहीं पहुंची है।रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 36 लाख रुपये कमाई और इसका कारोबार 4.99 करोड़ रुपये हो गया।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News