Created for the National Cancer Institute, http://www.cancer.gov

थायरॉइड के दर्द और लक्षण: जानें कब लें डॉक्टर से सलाह

आजकल थायरॉइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो चिंता का बड़ा कारण बन चुकी है। खराब लाइफस्टाइल, असंतुलित खान-पान और अधिक तनाव जैसे कारण थायरॉइड के मुख्य कारक माने जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि थायरॉइड होने पर शरीर के किन हिस्सों में दर्द और अन्य समस्या महसूस होती हैं? आइए जानें थायरॉइड के कुछ आम लक्षण।

हाथ-पैरों में दर्द
अगर आपको अक्सर हाथों या पैरों में दर्द होता है तो इसे अनदेखा न करें। थायरॉइड के कारण जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है, जो गठिया जैसी परेशानी का रूप ले सकती है। जोड़ों का दर्द थायरॉइड का एक प्रमुख संकेत हो सकता है।

हड्डियां और मांसपेशियां प्रभावित होती हैं
थायरॉइड की वजह से हड्डियों और मांसपेशियों की ताकत कमजोर हो सकती है। इसका असर आपकी हड्डियों और मसल्स की हेल्थ पर पड़ता है। कब्ज जैसी पाचन समस्याएं भी थायरॉइड का संकेत हो सकती हैं। समय पर इलाज न मिलने पर ये लक्षण और भी गंभीर हो सकते हैं।

गले में दर्द और अन्य समस्या
अगर गले में और इसके आसपास के हिस्से में लगातार दर्द रहता है, तो यह थायरॉइड का संकेत हो सकता है। इसके अलावा बार-बार पसीना आना, बार-बार पेशाब आना, थकान, डिप्रेशन और अचानक वजन बढ़ना भी थायरॉइड के सामान्य लक्षण हैं।

यह भी पढ़ें:

कौन-सा तेल घटाए बैड कोलेस्ट्रॉल? यहां जानिए जवाब