भीलवाड़ा (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की आसींद पंचायत समिति के जोधड़ास गांव में कुंए में करंट लगने से आज रात तीन लोगों की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधड़ास में एक कुएं में ये लोग काम कर रहे थे कि कुएं में करंट फैल गया और तीनों की मृत्यु हो गई।
देर रात तक तीनों के शव कुंए से बाहर निकाले गये । मृतकों में दो सगे भाई बताये जा रहे है जो जोधड़ास के ही रहने वाल थे जबकि तीसरा गांगलास गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने पर आसींद तहसीलदार भंवर लाल सेन रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी मौके पर पहुंचे हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: हीरो,एवन,पाहवा और वैप ग्रुप यूपी में करेंगे तीन हजार करोड़ का निवेश
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News