बागपत (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश के बागपत में दो थाना प्रभारियों समेत तीन पुलिसकर्मियों को कार्य में लापरवाही के चलते लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने रविवार को बताया कि पुलिस उपाधीक्षक सर्किल बड़ौत की जाँच पर दोघट थाना प्रभारी किरणपाल सिंह व पुलिस उपाधीक्षक सर्किल खेकड़ा की जांच रिपोर्ट पर खेकड़ा के थाना प्रभारी डीके त्यागी को शनिवार रात लाइन हाजिर किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर खेकड़ा थाने पर तैनात एक आरक्षी सुनील कुमार को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा को जांच के आदेश देते हुए अपनी जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक ने खेकड़ा थाने की कमान सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष से हटाए गए वीरेंद्र सिंह राणा को सौंपी है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े; मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले से एक की मौत, एक घायल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News