पेरिस (एजेंसी/वार्ता): पेरिस के कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी हैं। बेकुआउ ने बीएफएमटीवी ब्रॉडकास्टर को बताया, “पेरिस में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी में एक अन्य घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है जबकि दो अन्य की हालत सामान्य है। हमलावर को चेहरे पर चोट आई है।”
इससे पहले दिन में पेरिस के 10वें प्रांत की एक गली में 69 वर्षीय एक व्यक्ति ने गोलीबारी की थी। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गोलीबारी करने वाला व्यक्ति 2016 और 2021 में दो अन्य आपराधिक मामलों में पहले भी शामिल रहा है। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: मैड्रिड में एफबीआई का वांछित भगोड़ा गिरफ्तार
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News