गलत खानपान हमारे स्वास्थ्य को खराब करता ही है साथ ही हमारे शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। आहार ऐसा हो की हमारी सेहत भी अच्छी बन रहे और उस आहार से पोषण भी भरपूर मिले। टीवी कंप्यूटर और मोबाइल के जमाने में हमारी आंखों पर ज्यादा असर पड़ा है, इसके लिए हमें ये ध्यान रखना है की हम ऐसे खाने का सेवन करे जो हमारी आंखों के लिए और उनकी रोशनी को सही बनाए रखे।
नट्स तो हम सभी खाते है नट्स जरूरी मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर होते है, ये हमारे शरीर के लिए डायडेमन माने जाते है लेकिन इनमे से एक ऐसा नट्स है जो हमारी सेहत के साथ साथ आंखों का भी ध्यान रखता है और साथ ही उसके अन्य लाभकारी फायदे है। पाइन नट्स गुणों से भरपूर नट है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। पाइन नट्स का सेवन त्वचा के लिए भी बेहद लाभदायक होता हैं। पाइन नट्स कैलोरी की मात्रा काफी कम होती हैं। ये स्वास्थ के लिए अच्छे होते हैं अगर इन्हें डायबिटीज वाले लोग खाते हैं तो ये डायबिटीज को कम करने और वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। पाइन नट्स में फैटी एसिड होते हैं जिनमें स्टीयरिक एसिड, ओलिक एसिड, पिनोलेनिक एसिड, लिनोलिक एसिड शामिल हैं। इसमें पानी, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल पाए जाते है। आइए जानते है पाइन नट्स के लाभ के बारे में,
आंखों के लिए है लाभदायक
पाइन नट्स यानी चिलगोजा में विटामिन A, E और K पाया जाता है जो कि हमारी आंखों के लिए अच्छा होता है। चिलगोजा में पाए जाने वाले विटामिन हमारी आंखों में बीमारियों के खतरे को दूर करता है साथ ही इसे स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके सेवन से हमारी आंखों की रोशनी को तेज करने का काम करता है।
मधुमेह को करता है नियंत्रण
डायबिटीज या मधुमेह की बीमारी में खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए यदि आप पाइन नट्स का सेवन कर रहे हैं तो इसमें मौजूद पोषक तत्वों से डायबिटीज के रोगियों में होने वाली समस्या खतरा कम किया जा सकता हैं।
दिल की बीमारियों को करता है दूर
पाइन नट्स अथवा चिलगोजा का सेवन हृदय के स्वास्थ्य में भी लाभदायक होता है। नट का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में बढ़ती है इन पदार्थों का सेवन करने से हृदय संबंधित बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम होता है।
वेट लॉस के लिए है फायदेमंद
वजन को नियंत्रित रखने में भी पाइन नट्स खाने के फायदे देखे गए हैं। इसके तेल का सेवन वजन को घटाने में लाभदायक होता है। इसमें पिनोलेनिक एसिड पाया जाता है और यह एसिड भूख को नियंत्रित करके वजन को कम करने में सहायता करता है।
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
पाइन नट्स में ऐसे पोषक पदार्थ पाए जाते है जो हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते है। इसमें मैंगनीज, पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, आयरन और सेलेनियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है, जो इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है।
यह भी पढ़ें:
जानिए, बादाम कैसे चश्मा हटाने में मदद कर सकता ,और भी हैं इसके फायदे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News