साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने लॉकर से लाखों की कीमत वाली ज्वैलरी की चोरी का खुलासा किया था. जिसको लेकर फिल्ममेकर और एक्ट्रेस ऐश्वर्या रजनीकांत ने चेन्नई पुलिस को इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई. इस बीच पुलिस ने ऐश्वर्या ज्वैलरी चोरी के मामले का पर्दाफाश कर दिया और एक्ट्रेस के घर की नौकरानी और कार ड्राइवर को चोरी के जुर्म में अरेस्ट कर लिया है.
ऐश्वर्या रजनीकांत ने पुलिस शिकायत में बताया था कि चेन्नई स्थित उनके घर के लॉकर से 3 लाख से ज्यादा की कीमत वाले गहने चोरी हो गए हैं, जिसमें सोने, हीरे और चांदी की ज्वैलरी शामिल थी. ऐश्वर्या रजनीकांत की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी. ऐसे में पीटीआई की खबर के मुताबिक चेन्नई पुलिस ने इस मामले में कामयाबी हासिल की है और ऐश्वर्या रजनीकांत के घर की 18 साल पुरानी नौकरानी ईश्वरी और कार ड्राइवर वेंकटेश को अरेस्ट कर लिया है.
पुलिस ने बताया है कि लंबे समय से फिल्म निर्माता के घर में काम करने के वजह से ईश्वरी को लॉकर की चाबी की पूरी जानकारी थी. महीने भर पहले उसने इस वारदात को अंजाम दिया था. साथ ही कार ड्राइवर के कहने पर ऐश्वर्या रजनीकांत की नौकरानी ने ये काम किया था. उसने ज्वैलरी का इस्तेमाल घर खरीद करने के लिए किया, ईश्वरी से उसके घर से संबंधित कागजात को भी जब्त कर लिया गया है.
सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत साउथ दिग्गज कलाकार धनुष की एक्स वाइफ हैं. शादी के 18 साल के बाद ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष का तलाक हो गया था.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News