लॉर्ड्स टेस्ट में शुभमन गिल के निशाने पर होंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मुकाबला आज, यानी 10 जुलाई से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शुरू हो रहा है। क्रिकेट के इस “मक्का” में सबकी निगाहें होंगी टीम इंडिया के युवा कप्तान शुभमन गिल पर, जो इस वक्त ग़ज़ब की फॉर्म में हैं।

एजबेस्टन टेस्ट में दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले गिल अब लॉर्ड्स में भी धमाका करने को तैयार हैं। तीसरे टेस्ट में उनके सामने 5 बड़े रिकॉर्ड हैं जिन्हें वो तोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं, गिल के निशाने पर कौन-कौन से रिकॉर्ड हैं:

1. बतौर कप्तान पहले तीन टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं
अब तक कोई भी भारतीय कप्तान अपने पहले तीन टेस्ट में शतक नहीं जड़ पाया है। अगर गिल लॉर्ड्स टेस्ट में शतक लगाते हैं, तो वो इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।
अभी तक केवल इंग्लैंड के एलेस्टर कुक ने ही बतौर कप्तान अपने पहले 5 टेस्ट में 5 शतक जमाए हैं।

2. एक सीरीज़ में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका
डॉन ब्रैडमैन ने 1936-37 की एशेज सीरीज़ में 810 रन बनाए थे, जो बतौर कप्तान एक सीरीज़ में सर्वाधिक हैं।
गिल अब तक 2 टेस्ट में 585 रन बना चुके हैं। यानी, ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें 225 रन और बनाने होंगे।

3. इंग्लैंड में एक से ज़्यादा टेस्ट जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बनने का मौका
अब तक केवल कपिल देव और विराट कोहली ही इंग्लैंड में एक से अधिक टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान बने हैं।
अगर भारत लॉर्ड्स टेस्ट जीतता है, तो शुभमन गिल इस एलीट क्लब में तीसरे सदस्य बन जाएंगे।

4. इंग्लैंड में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने के करीब
गिल अब तक इस सीरीज़ में 585 रन बना चुके हैं।
अगर वो 9 रन और बना लेते हैं, तो वो विराट कोहली और सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ देंगे और इंग्लैंड में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

5. इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने का मौका
अभी तक यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है, जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड में 4 टेस्ट में 602 रन बनाए थे।
गिल को ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 18 रन की दरकार है।

यह भी पढ़ें:

खाने की टेबल पर कभी न रखें ये 4 चीजें, वरना बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर