अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने का खतरा रहता है. इन समस्याओं में डायबिटीज भी शामिल है. अगर कोई व्यक्ति एक बार डायबिटीज से ग्रसित हो जाए तो उसे जिंदगीभर अपना शुगर कंट्रोल करना होता है. मरीज की जरा सी भी लापरवाही कई समस्याओं का कारण बन सकती है.
रोजाना फास्टिंग ब्लड शुगर करें चेक
अगर आप डायबिटीज से ग्रसित हैं तो आपको नियमित रूप से फास्टिंग ब्लड शुगर चेक करने की जरूरत है. ध्यान रखें कि फास्टिंग ब्लड शुगर खाने के बाद चेक किया जाता है.
दवा लेना न भूलें
डायबिटीज रोगियों को दवा मिस बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए. खासतौर पर इंसुलिन की दवा मिस करने से ब्लड शुगर का स्तर बिगड़ सकता है.
रोजाना करें एक्सरसाइज
डायबिटीज मरीजों को फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर आपका शरीर एक्टिव रहता है तो इससे ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है.
यह भी पढे –
अगर आपको भी लहसुन छीलने में परेशानी हो रही है तो ,इन ट्रिक्स से करें आसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News