घर की छत बन सकती है कमाई का जरिया! जानिए 5 बेहतरीन बिज़नेस आइडिया

अगर आप भी अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन निवेश और रिस्क के डर से पीछे हट जाते हैं, तो ये आइडिया आपके लिए हैं। न दुकान चाहिए, न ऑफिस—बस आपकी घर की छत ही आपकी कमाई का अड्डा बन सकती है।

छोटे निवेश में, बड़ी कमाई के ये 5 तरीके आपके लिए हो सकते हैं गेमचेंजर। आइए जानते हैं।

1. टेरेस फार्मिंग – उगाइए सब्जियां, कमाइए पैसे
छत पर खेती करना यानी टेरेस फार्मिंग एक तेजी से पॉपुलर होता बिज़नेस आइडिया है। अगर आपके घर की छत पर अच्छी धूप आती है और जगह भी पर्याप्त है, तो आप पॉलीबैग्स या गमलों में सब्जियां उगा सकते हैं – जैसे टमाटर, मिर्च, धनिया, पालक, ब्रोकली आदि।

इससे आप खुद भी ताज़ा और केमिकल-फ्री सब्जियां खा सकते हैं और अतिरिक्त उपज बेचकर कमाई भी कर सकते हैं। चाहें तो टेरेस गार्डनिंग सर्विस भी शुरू कर सकते हैं।

2. सोलर पैनल – बिजली भी बचाएं, कमाई भी बढ़ाएं
आज के समय में ग्रीन एनर्जी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगाते हैं, तो इससे दो फायदे होंगे:

बिजली के बिल में जबरदस्त कटौती

अतिरिक्त बिजली को सरकार को बेचकर इनकम

सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिलती है। एक बार इन्वेस्टमेंट करने के बाद लंबे समय तक ये आपको पैसिव इनकम देता रहेगा।

3. मोबाइल टावर – छत को दीजिए किराए पर और हर महीने कमाइए
अगर आपके घर की छत बड़ी है और मजबूत बनी हुई है, तो आप वहां मोबाइल नेटवर्क टावर लगवाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। मोबाइल कंपनियां आपकी छत को किराए पर लेकर टावर लगाती हैं और हर महीने तय रकम देती हैं।

बस, इसके लिए आपको स्थानीय नगर निगम से अनुमति लेनी होगी और मोबाइल ऑपरेटर्स या टावर कंपनियों से संपर्क करना होगा।

4. होर्डिंग्स और बैनर – आपकी छत बने विज्ञापन का स्पॉट
आपने देखा होगा कई घरों की छतों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स या बैनर लगे होते हैं। ये भी एक तरह की कमाई का जरिया है।

आप एड एजेंसियों से संपर्क करें, और उन्हें अपनी छत की लोकेशन और उपलब्ध जगह के बारे में बताएं। लोकेशन जितनी बेहतर होगी, किराया उतना ही ज्यादा मिलेगा।

5. टेरेस स्पेस को बनाएं रेंटेबल कैफे या पार्टी प्लेस
अगर आपके पास खुली छत है तो आप इसे एक छोटे कैफे, योगा क्लास, या पार्टी स्पेस में बदल सकते हैं।
बर्थडे पार्टी, मीटिंग्स, फोटोशूट जैसी छोटी इवेंट्स के लिए लोग ऐसे अनोखे स्पॉट्स को पसंद करते हैं।

आप इसे बुकिंग के हिसाब से रेंट पर दे सकते हैं, जिससे अच्छी खासी इनकम हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

हड्डियों में दर्द बना है? कैल्शियम नहीं, ये 3 पोषक तत्व भी ज़रूरी हैं