सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ को चार महीने से ज्यादा का समय हो गया है। शो को टॉप-8 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं। ‘इंडियन आइडल 13’ के दौरान कई बेहतरीन सिंगिंग परफॉर्मेंस देखने को मिल रही हैं। शो के जज के साथ ही आने वाले गेस्ट जज भी कंटेस्टेंट के टैलेंट को देखकर हैरान रह जाते हैं और जमकर तारीफ करते हैं। शो के आने वाले रविवार के एपिसोड में बॉलीवुड की मशूहर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आने वाली हैं।
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शो ‘इंडियन आइडल 13’ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित अपने फोन की रिंगटोन को माइक पर सुनाती हैं। इस रिंगटोन में ऋषि सिंह की आवाज में गाना ‘मेरा पहला पहला प्यार’ बजता है। गौरतलब है कि ऋषि सिंह ने ऑडिशन राउंड में ये गाना गाया था। माधुरी दीक्षित कहती हैं, ‘मुझे ये गाना इतना लगा था आपका ऋषि, मैंने इसे अपने फोन की रिंगटोन बना लिया।’ माधुरी दीक्षित की बात सुनकर ऋषि सिंह काफी खुश हो जाते हैं और उनका शुक्रिया अदा करते हैं।
ऋषि सिंह की आवाज पर फिदा हुए थे विराट कोहली
‘इंडियन आइडल 13’ के कंटेस्टेंट ऋषि सिंह की आवाज के दीवाने आम लोगों ही नहीं सेलिब्रिटीज भी हैं। माधुरी दीक्षित से पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने ऋषि सिंह को इंस्टाग्राम मैसेज किया था।
यहां तक कि विराट कोहली ने ऋषि सिंह को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी किया। बताते चलें कि विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर 216 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, विराट कोहली सिर्फ 255 लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें ऋषि सिंह भी शामिल हैं।
यह भी पढे –
अगर आपको भी होती है बार-बार पेट फूलने की समस्या,तो अपनाये ये टिप्स
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News