मच्छर का खून करने के इल्जाम में चीटी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस वाले चीटी से पूछते है, तुमने रात को ऐसा क्या किया कि मच्छर
मर गया?
चीटी बड़ी मासूमियत से कहती है, कुछ भी नहीं। मैं तो बस रात को
मोर्ट्रीन जलाकर सोई थी।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
रोहन की पत्नी उसकी शराब पीने और जुआ खेलने की आदत से काफी
परेशान थी। एक रोज दोनो बाजार से गुजर रहे थे कि तभी एक भिखारी
उनके पास आया और एक रुपया मांगने लगा।
रोहन- क्या तुम जुआ खेलते हो, शराब पीते हो?
भिखारी- जी नहीं साहब।
रोहन (अपनी पत्नी की ओर देखते हुए)- देखा जो लोग सिगरेट शराब नहीं
पीते और जुआ नहीं खेलते हैं उनकी यही हालत होती है।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक भोले भाले ग्रामीण ने गांव के पंच को दावत देनी चाही। वह पंच के
पास पहुंचा और बोला- आपको खाने में क्या पसंद है?
पंच ने कहा- मछली।
लेकिन मेरी बीवी को तो मछली पकाने की विधि नहीं आती। ग्रामीण ने
कहा।
इस पर पंच ने एक कागज पर मछली पकाने की विधि लिख दी। वह
आदमी मछली खरीद कर घर जा रहा था। रास्ते में एक चील मछली को
झपट ले गयी।
इस पर वह बोला- ले जा, ले जा। विधि तो मेरे पास है, पकायेगी कैसे?
साधू- हे भगवान! तू मुझे दर्द दे, दुख दे, सारे संसार का गम दे।
चेला- बाबा, इतनी सारी डिमांड की क्या जरूरत है। इन शॉर्ट एक अदद
बीवी मांग लीजिए।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News