एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई हैं. सुपरस्टार शाहरुख खान की पठान की ताबड़तोड़ कमाई देख मेकर्स ने ये फैसला किया है. फिल्म अब 17 फरवरी को 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले कृति सेनन और कार्तिक आर्यन की ये मसाला मूवी 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी.
‘लुका-छिपी’ के बाद शहजादा में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी एक फिर धमाल मचाने आ रही हैं. ये फिल्म अल्लू अर्जुन की सुपरहिट साउथ मूवी ‘अला वैकुंठपुरमलो’ की हिंदी रीमेक है.
शहजादा, रोहित धवन के निर्देशन में बनी एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन फुल देसी अवतार में नजर आ रहे हैं. कार्तिक पहली बार बड़े पर्दे पर जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे. फिल्म की कहानी बंटू यानी कार्तिक आर्यन के इर्द गिर्द घूमती है जिसे बचपन से ही उसके पिता से नफरत है. कृति सेनन एक्टर के लव इंट्रेस्ट के रोल में नजर आ रही हैं.
‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन के अलावा कृति सैनन, रोनित रॉय, परेश रावल और मनीषा कोइराला भी अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसको दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी देखने को मिला है. ‘शहजादा’ दर्शकों को एक्शन के साथ कॉमेडी का भी पूरा डोज देने वाली फिल्म है.
‘लुका छिपी’ के बाद सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर कार्तिक और कृति के रोमांस का जादू देखने को मिलेगा. फिल्म का दूसरा गाना ‘छेड़खानियां’ रिलीज हो गया है. फिलहाल, कृति और कार्तिक फिल्म को प्रमोट करने इवेंट में शामिल हो रहे हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News