गांव की नई नवेली बहू ने पहली बार मक्खन निकालने के लिए दही को मथा
मक्खन निकलने पर वह अपनी सास से बोली-
मांजी, दही में से मक्खन निकल आया है, कहां रखूं?
सास- बहू ये नाम (मक्खन) कभी मत लेना, ये तेरे ससुर का नाम है
और ससुर का नाम नहीं लिया करते
बहू- ठीक है, मांजी
अगले दिन मक्खन निकला तो बहू ने पूछा-
मांजी दही में से ससुर जी निकल आए हैं, कहां रखूं……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
एक लड़का और लड़की पिकनिक पर गए
लड़के को वहां चोट लग गयी और खून बहने लगा
लड़के ने फिल्मों में बहुत बार देखा था, तो वो लड़की की तरफ देखने लगा
उसने सोचा कि लड़की अभी अपना दुपट्टा फाड़ कर बांधेगी
लड़की ने लड़के की तरफ देखा और बोली- सोचना भी मत
6000 का सूट है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
पंजाबी शादी की पार्टी में डीजे वाले ने पप्पू ने पूछा- कब तक बजाना है?
पप्पू- 8-10 पैग तक बजा लो, उसके बाद तो ये सब जनरेटर की आवाज पर भी नाच लेंगे…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
पप्पू (गप्पू से)- यार ये शादीशुदा लोग कितना झूठ बोलते हैं
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- अपनी एनिवर्सरी पर बोलते हैं कि पता ही नहीं चला
20 साल कैसे निकल गये जबकि इनको पता है, हर दिन कैसे निकलता है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
3 पियक्कड़ों ने दारू पीके एक टैक्सी रोकी और कहा- चल
टैक्सी चालक ने गाड़ी शुरू की फिर बंद कर दी और बोला-
ये लो साहब हम पहुंच गए
पहले ने उसे पैसे दे दिए
दूसरे ने बोला- धन्यवाद
तीसरे ने एक थप्पड़ दिया और बोला-आराम से चलाया कर,
मरवा देता आज…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
पप्पू- यार मैं कब से वो पर्दा ढूंढ रहा हूं, मिल ही नहीं रहा है.
गप्पू- कौन सा पर्दा?
पप्पू- यार गलतियों पर डालने वाला पर्दा…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News