नए-नए डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया।
डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर,
सिर झुकाते हुए पूरी श्रध्दा से कहा- हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली भेंट स्वीकार कीजिए…!!!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
रेनू अपने पति की कब्र पर पंखा झल रही थी।
एक राहगीर उसकी यह पति भक्ति देखकर ठिठक कर रुक गया।
उसने पास जाकर कहा- बहन जी, अब तो यह मर गया है।
अब इस पर पंखा झेलने से क्या फायदा ?
रेनू ने ठंडी सांस लेकर कहा- मैं इस कब्र को जल्द सुखाने की कोशिश कर रही हूं,
क्योंकि हमारे यहां का कायदा है कि जब तक पति की कब्र सूख न जाए,
रेनूदूसरी शादी नहीं कर सकती😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक बच्चा रो रहा था।
उसके पिता ने रोने का कारण पूछा।
बच्चा बोला – दस रुपये दो, तब बताऊंगा।
पिता ने बेटे को दस रुपये दे दिए और कहा- अब बताओ बेटे ! तुम क्यों रो रहे थे ?
बच्चा बोला- मैं तो दस रुपये के लिए ही रो रहा था !!!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News