ओडिशा में शीतलहर का कहर जारी है तथा राज्य में 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विभाग ने कहा कि कंधमाल जिले के जी. उदयगिरी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।
उन्होंने बताया कि सिमिलीगुड़ा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस, फुलबनी में 6.5 डिग्री सेल्सियस, किरेई में 6.6 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट में 7.6 डिग्री सेल्सियस, अंगुल और दरिंगबाड़ी में आठ डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 8.3 डिग्री सेल्सियस, क्योंझर में 8.4 डिग्री सेल्सियस और सुंदरगढ़ में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विभाग के मुताबिक, भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और कटक में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में ओडिशा के कुछ स्थानों पर रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News