श्रीनगर (एजेंसी/वार्ता): केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार रात मौसम की सबसे अधिक ठंड रही और शुक्रवार को तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने यहां बताया कि पहलगाम शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। इससे पहले श्रीनगर में पांच से 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जोकि इस मौसम का सबसे कम दर्ज तापमान था।
दक्षिण कश्मीर में पहलगाम के पर्यटक स्थल पर शुक्रवार को तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले यह शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। इस अवधि में यह तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा था। घाटी में यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के कार्यालय ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुकरनाग में शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: हरियाणा में विभिन्न विभागों के विलय को लेकर अधिसूचना जल्द
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News