लखनऊ (एजेंसी/वार्ता): मशहूर निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह के निर्देशन में बनी बॉलीवुड फ़िल्म ‘त्राहिमाम’ की पटकथा राजस्थान के धौलपुर में हुयी एक सच्ची घटना पर आधारित है।
नवाब नगरी में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग शुक्रवार को हुयी जहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने फिल्म की जमकर सराहना की। फिल्म की मुख्य भूमिका में अर्शी खान, पंकज बेरी, मुस्ताक खान, आदि ईरानी, राजू खेर, रमित ठाकुर निभा रहे हैं।
फ़िल्म ‘त्राहिमाम’ की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। जिसमें गरीब मज़दूर चंपा और बल्लू को किन यातनाओं को सहना पड़ता है, कैसे राजनीति व सिस्टम से जूझना पड़ता है, इसके बारे में दिखाया गया है। ये फ़िल्म सिस्टम पर एक जबरदस्त प्रहार करती है।
फिल्म की कहानी राजस्थान के धौलपुर जिले से संबंधित है। जहां एक ओर फिल्म में अपराधिक मामलों को दिखाया जाता है, वहीं दूसरी ओर राजनीति और राजनीति के षड्यंत्र फिल्म को और भी रोचक बनाते हैं।
फिल्म का सबसे अहम किरदार निभा रही अर्शी खान ‘चंपा’ के अवतार में दिखाई दी। जो इस फिल्म में गांव की महिला के रूप में दिखाई दे रही है। कई बार बलात्कार के बाद चंपा का पति बल्लू अपनी पत्नी के लिए इंसाफ की गुहार लगाता नजर आ रहा है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: सिद्धार्थ- रश्मिका की फिल्म मिशन मजनू का टीजर रिलीज
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News