हिंदी सिनेमा के दमदार एक्टर की बात की जाए तो उसमें मनोज बायपेयी का नाम टॉप लिस्ट में शामिल होगा. मनोज बायपेयी ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्म और वेब सीरीज में काम किया है. लेकिन मनोज बायपेयी को सबसे ज्यादा लाइमलाइट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ से मिली है. इस बीच मनोज बायपेयी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है.
मंगलवार को मनोज बायपेयी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मनोज अपनी फैमिली के बारे में जिक्र करते दिख रहे हैं. दरअसल वीडियो में मनोज बायपेयी को ये कहते सुना और देखा जा सकता है कि- ‘बहुत समय हो गया नहीं, मेरी बात गौर से सुनें, इस होली आपकी फैमिली के लिए आ रहा हूं, अपनी फैमिली लेकर, तैयार रहें.’
अब मनोज बायपेयी के इस लेटेस्ट वीडियो से सोशल मीडिया पर ये बज बन गया है कि हो सकता है कि इस होली पर मनोज बायपेयी की मोस्ट अवेडेट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का ऐलान हो सकता है.
मनोज बायपेयी के इस लेटेस्ट वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. हर कोई अब ये इंतजार कर रहा है कि होली पर शायद द फैमिली मैन वेब सीरीज के तीसरे सीजन से जुड़ा कोई अपडेट सामने आए. इससे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज द फैमिली मैन के दोनों सीजन शानदार रहे हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News