संचार मंत्रालय के अधीन डाक विभाग ने 25 अगस्त से अमरीका जाने वाली सभी डाक वस्तुओं की आपूर्ति अस्थायी रूप से निलंबित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय अमरीका सरकार के एक कार्यकारी आदेश के बाद आया है, इसमें इस महीने की 29 तारीख से 800 डॉलर तक मूल्य की वस्तुओं पर शुल्क पर छूट वापस ले ली जाएगी।
संचार मंत्रालय ने कहा है कि अमरीका जाने वाली सभी अंतर्राष्ट्रीय डाक वस्तुएँ, चाहे उनका मूल्य कुछ भी हो सीमा शुल्क के अधीन होंगी। हालाँकि 100 डॉलर तक की उपहार वस्तुएँ शुल्क से मुक्त रहेंगी।
डाक विभाग स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं और सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिन ग्राहकों ने पहले ही ऐसी वस्तुएँ बुक कर ली हैं, वे डाक शुल्क वापसी की मांग कर सकते हैं। डाक विभाग ने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News