बॉस ने टिंकू से पूछा – “आखिर तुम कब सुधरोगे? तुम तो रोज ही देर से आते हो!”
“यह तो सरासर आपकी गलती है सर!” टिंकू ने आगे कहा – “शाम को घर जाते समय आप ही हमेशा से कहते रहे थे कि घड़ी को मत देखो काम को देखो. तो अब मेरी आदत घर में भी ऐसी हो गई है. अब मैं घर पर भी घड़ी नहीं देखता.”😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
नई भर्ती के लिए साक्षात्कार हो रहे थे. टिंकू से साक्षात्कारकर्ता ने पूछा – “एक तरफ तो आप कह रहे हैं कि आपको 5 वर्षों का कार्य का अनुभव है, परंतु दूसरी तरफ आपके प्रोफ़ाइल में तो लिखा है कि आपने इससे पूर्व कभी भी कहीं भी काम नहीं किया है.”
“तो क्या,” टिंकू ने स्पष्ट किया – “आपने अपने विज्ञापन में यह नहीं लिखा था कि आपको एक स्वप्नदृष्टा युक्त उम्मीदवार की आवश्यकता है?”😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News