मैसेजिंग ऐप्स की दुनिया में Telegram ने एक बार फिर अपने शानदार फीचर्स से सबको चौंका दिया है। इस बार के अपडेट्स सिर्फ WhatsApp को टक्कर नहीं दे रहे, बल्कि यूज़र्स को एक बिल्कुल नया चैटिंग एक्सपीरियंस दे रहे हैं।
नए अपडेट में Telegram ने ऐसे टूल्स जोड़े हैं, जो चैटिंग, ग्रुप मैनेजमेंट और मीडिया शेयरिंग को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और आसान बना देंगे।
🔹 अब चैनल्स को भेज सकेंगे डायरेक्ट मैसेज (DM)
पहले Telegram चैनल्स से सिर्फ ब्रॉडकास्ट होता था, लेकिन अब आप किसी पब्लिक चैनल को सीधे डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं। इससे अगर आपको कोई सुझाव देना हो या सवाल पूछना हो, तो अब आप सीधे चैनल एडमिन्स से संपर्क कर सकते हैं।
🔹 ग्रुप टॉपिक्स के लिए नया टैब सिस्टम
अब Telegram ग्रुप्स में टॉपिक्स को अलग-अलग टैब्स में बांट दिया गया है। इससे हर बात एक ही जगह नहीं गड़बड़ाएगी। अगर आपके ग्रुप में अलग-अलग चर्चाएं होती रहती हैं, तो अब हर टॉपिक को एक टैब में आसानी से एक्सेस कर पाएंगे।
🔹 वॉइस मैसेज को कर सकेंगे ट्रिम
अब आप लंबा वॉइस मैसेज भेजने के बाद पछताने की जरूरत नहीं। Telegram ने दिया है नया फीचर जिसमें आप वॉइस मैसेज को ट्रिम कर सिर्फ जरूरी हिस्सा भेज सकते हैं। अब कोई फालतू बातचीत या गलत रिकॉर्डिंग भेजने से बचा जा सकता है।
🔹 HD क्वालिटी में भेजें फोटो
अब Telegram पर आप अपनी फोटोज को HD क्वालिटी में भेज सकते हैं। यानी फोटो की हर डिटेल वैसे ही बनी रहेगी जैसी क्लिक की गई थी। अब फोटो भेजते वक्त क्वालिटी खराब नहीं होगी, और हर तस्वीर में दिखेगी असली शार्पनेस।
🔹 ये अपडेट खास क्यों है?
Telegram का यह नया अपडेट उन यूज़र्स के लिए वरदान है जो एक्टिव ग्रुप्स, चैनल्स और मीडिया शेयरिंग का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। इससे आपका चैटिंग एक्सपीरियंस और भी क्लीन, स्मूद और पर्सनलाइज़्ड हो जाएगा।
यह भी पढ़ें:
बच्चों की आंखों में काजल लगाने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान, जानें क्यों है सावधानी जरूरी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News