ग्लैमर की दुनिया में हीरोइनों की एक्टिंग के अलावा लोगों की नजर उनके फैशन पर भी होती है. कई एक्ट्रेसेस को उनके एक्सपेरिमेंटल फैशन सेंस के लिए ढेर सारी तारीफें मिलती हैं तो किसी का मजाक उड़ाया जाता है. कई बार छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश को भी उनके कपड़ों के लिए जज किया जाता है.
दरअसल, हुआ यूं कि हाल ही में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में तेजस्वी प्रकाश भी नजर आई थीं. हमेशा की तरह एक्ट्रेस ने अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया था और पैंट-सूट के साथ व्हाइट फूलों का गजरा और चोकर सेट पहना था.
अब तेजस्वी प्रकाश ने Brut के साथ इंटरव्यू में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा, “जो कोई भी मेरे पहनावे के लिए मुझे नफरत देता है, यह एक चॉइस है, जिसे मैंने बनाया है, क्योंकि मैं इसे ऑर्गेनिक रखना पसंद करती हूं.”
तेजस्वी प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत ‘संस्कार- धरोहर अपनों की’ से की थी. इसके बाद वह ‘स्वरागिनी’, ‘पेहरेदार पिया की’, ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’, ‘कर्ण संगिनी’, ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ जैसे टीवी शोज में काम किया है. उनकी किस्मत ‘बिग बॉस 15’ के विनर बनने के बाद और चमकी. फिर उन्हें ‘नागिन 6’ ऑफर हुआ. आज वह टीवी की सबसे महंगी और कामयाब एक्ट्रेसेस में से एक हैं.
तेजस्वी की लव लाइफ पर नजर डालें तो वह इन दिनों टीवी एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं. दोनों की मुलाकात और प्यार की शुरुआत दोनों ‘बिग बॉस 15’ से ही हुई थी. लोग दोनों को प्यार से तेजरन कहते हैं.
यह भी पढे –
जानिए कैसे आप दालचीनी से सिर्फ जायका ही नहीं चेहरे को भी चमका सकते हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News