एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) जल्द ही फिल्म ‘द टेनेंट’ में नजर आएंगी. फिल्म के टीजर में शमिता को मजबूत इरादों वाली महिला के रूप में दिखाया गया है. फिल्म का टीजर शनिवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी.
एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो
टीजर को शेयर करते हुए शमिता शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, “आखिरकार मैं यहां आ गई, मुझे यकीन है कि हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अपने जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर सफर कर रहे हैं और मैं समाज की शक्ल और नामों से जानी जाने वाली चीजों को जानती हूं. ऐसा उन्हें लगता है कि महिला हमेशा गलत होती है.
आखिर क्या है टीजर में?
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते वक्त कैप्शन में लिखा है, ” फिल्म के टीजर के शुरुआत में देखा जा सकता है कि अहनकार प्रभाव से भरे समाज में अकेले रहने वाली एक लड़की जो इस दौर में स्वतंत्र रहती है और काफी जिद्दी है.”
एक्ट्रेस ने शेयर की दिल की बात
टीजर और फिल्म के बारे में बात करते हुए शमिता ने कहा, ” ये फिल्म ‘द टेनेंट’ मेरे लिए कई मायनों में बेहद खास है. ये केवल न फिल्म है, बल्कि फिल्म इडस्ट्री में मेरी वापसी का एक जरिया है.”
यह भी पढे –
इन वजहों से हर दिन अलग लगती है बॉडी शेप,कभी स्लिम और कभी फैटी फील करते हैं…
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News