मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सर्कस के नये गाना करंट लगा रे का टीीजर रिलीज हो गया है। फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म सर्कस के गाना करंट लगा रे का टीजर रिलीज हो गया है। इस गाना में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं।
दीपिका पादुकोण ने पोस्ट शेयर करते हुये कैप्शन में ने लिखा, अब … यह एक तारीफ का के लिए… कल मिलते हैं… रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं सर्कस में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा भी डबल रोल में नजर आएंगे। सर्कस में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में हैं।
बताया जा रहा है कि सर्कस कॉमेडी फिल्म अंगूर की रीमेक है। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होगा।
View this post on Instagram
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: विक्की कौशल ने शेयर किया गोविंदा नाम मेरा के गाना क्या बात है 2.0 का डांस वीडियो
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News