एक्ट्रेस काजल अग्रवाल आज अपना 38वा जन्मदिन मना रही है और उनके चाहने वालो के लिए उन्होंने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही अपनी अगली फिल्म ‘सत्यभामा’ का टीज़ररिलीज़ किया।
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरी अगली फिल्म एक बहुत ही टैलेंटेडटीम के साथ। कुछ ऐसा काम जो मैंने पहले नहीं किया। #सत्यभामा आशा करती हूँ आप सबको यह पसंद आये।”इसके साथ साथ काजल ने फिल्म का टीज़र लिंक भी शेयर किया।
फिल्म के पोस्टर में काजल एक फीमेल पुलिस कॉप के अवतार में नजर आ रही है। टीज़र देखकर उनके फैंसफिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं। फिल्म में वह एक निडर कॉप की भूमिका में नजर आने वाली है।इस से पहले उन्होंने कभी भी फीमेल कॉप का रोल नहीं निभाया। यह फिल्म काजल की 60वीं फिल्म हैं।
फिल्म ‘सत्यभामा’ को सशि किरण टिक्का ने लिखा है और यह एक वुमन सेंट्रिक फिल्म है। फिल्म को अखिलदेगला ने डायरेक्ट किया है।
वर्कफ़्रंट पर, इसके बाद काजल डायरेक्टर शंकर की फिल्म ‘इंडियन 2 ‘ में नजर आएँगी। फिल्म में उनके साथकमल हसन, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी और शंकर नजर आएंगे। यह फिल्म 1996 में आयी फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है। 2020 में फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक हादसा होने के कारण से इसकी शूट रोक दीगयी थी।
– एजेंसी/न्यूज़ हेल्पलाइन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News