जब भी अभिषेक बनर्जी स्क्रीन पर नजर आते हैं, तो उनका अभिनय गहरी छाप छोड़ता है। कॉमेडी से लेकर डार्क किरदारों तक, उन्होंने हर रोल में खुद को साबित किया है। अब एक बार फिर वह अपनी अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘स्टोलेन’ में दर्शकों को चौंकाने आ रहे हैं।
टीज़र और पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह
हाल ही में ‘स्टोलेन’ का नया पोस्टर रिलीज़ किया गया है, जिसमें अभिषेक बनर्जी का लुक देखने लायक है। उनके चेहरे पर खून, चोट और आंखों में बहते आंसू एक रहस्यमयी और भावुक कहानी की झलक देते हैं। बताया गया है कि फिल्म एक गुमशुदा बच्चे की तलाश और समय के खिलाफ एक थ्रिलिंग रेस है।
यह फिल्म 4 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही फिल्म का 52 सेकंड का टीज़र भी जारी किया गया है, जो रहस्य, डर और हिंसा से भरपूर नजर आता है।
क्या दिखाया गया है टीज़र में?
टीज़र में दिखाया गया है कि फिल्म की कहानी एक अंधविश्वास से घिरे गांव की पृष्ठभूमि में रची गई है। एक रहस्यमयी “साया” का ज़िक्र होता है और कहा जाता है कि भगवान नाराज़ हैं, जिससे गांव में तनाव और हिंसा का माहौल बना हुआ है। एक्शन सीन्स और खून-खराबा दर्शाते हैं कि यह एक डार्क और ग्रिपिंग थ्रिलर है।
‘स्टोलेन’ की कहानी क्या है?
फिल्म दो भाइयों की कहानी है, जो एक गांव के रेलवे स्टेशन पर एक गरीब महिला के बच्चे के अपहरण के गवाह बनते हैं। वे बच्चे को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यही कोशिश उनके लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। अब उनके लिए अपनी जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है।
अभिषेक बनर्जी का किरदार एक बार फिर खून से लथपथ, डरे और बचे हुए इंसान की जद्दोजहद को दिखाएगा – जो उनकी पिछली थ्रिलर भूमिकाओं की तरह ही दमदार और प्रभावशाली नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें:
IRCTC का नया सुपर ऐप SwaRail: अब iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News