मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया की चिंता बढ़ी, ये खिलाड़ी हुए बाहर, प्लेइंग XI में हो सकते हैं दो बड़े बदलाव

23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होने जा रहे भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले से पहले टीम इंडिया संकट के दौर से गुजर रही है। 5 मैचों की सीरीज में भारत 1-2 से पीछे है और मैनचेस्टर टेस्ट जीतना उसके लिए “करो या मरो” जैसा हो गया है। लेकिन समस्या यह है कि टीम के कई अहम खिलाड़ी या तो इंजर्ड हैं या पहले ही बाहर हो चुके हैं।

कौन-कौन खिलाड़ी हुए बाहर?
टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता ऋषभ पंत की फिटनेस है, जो अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। उनके अलावा नीतीश रेड्डी, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप पहले ही बाहर हो चुके हैं। रेड्डी को तो सीरीज से बाहर कर दिया गया है जबकि अर्शदीप और आकाश दीप का मैनचेस्टर टेस्ट में खेलना लगभग तय नहीं है।

पंत फिट नहीं हुए तो जुरैल को मिलेगा मौका
अगर ऋषभ पंत समय पर फिट नहीं होते, तो उनकी जगह ध्रुव जुरैल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। पंत की मौजूदगी से टीम को मिडिल ऑर्डर में स्थिरता मिलती, मगर जुरैल के लिए यह एक बड़ा अवसर हो सकता है।

नए चेहरे का डेब्यू संभव
नीतीश रेड्डी की जगह टीम मैनेजमेंट अंशुल कंबोज को बतौर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मौका दे सकती है। अंशुल ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है — 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 79 विकेट और 486 रन। अगर उन्हें मौका मिला, तो वे मैनचेस्टर में इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।

संभावित बदलाव और प्लेइंग XI
प्रसिद्ध कृष्णा को आकाश दीप की जगह मौका मिल सकता है, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग में बुमराह और सिराज की जोड़ी बरकरार रहेगी। बल्लेबाजी क्रम में जायसवाल, राहुल, गिल और करुण नायर शामिल रहेंगे।

संभावित प्लेइंग इलेवन:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत/ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें:

सुबह खाली पेट चाय पीते हैं? हो सकती हैं ये 5 गंभीर समस्याएं