बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पिछले कुछ दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. कई रिपोर्ट में बताया गया कि वह विजय वर्मा को डेट कर रही हैं. दोनों सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं.
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में तमन्ना भाटिया ने कहा, ‘मैंने विजय वर्मा के साथ एक फिल्म में काम किया है और इस तरह अफवाहें उड़ने लगीं. ऐसी अफवाहों पर सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है और मेरे पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है’.
तमन्ना भाटिया ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों होता है. रियल में शादी करने से पहले महिलाओं की कई बार शादी करवा दी जाती है. हम हर शुक्रवार को शादी करते हैं और फिर सुनते हैं कि अरे तुम्हारी अभी तक शादी नहीं हुई’.
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘लोग लगातार मेरी शादी करवा रहे हैं. डॉक्टर से लेकर बिजनेसमैन तक से मेरी शादी कर चुके हैं. मुझे लगता है कि मेरी पहले ही कई बार शादी हो चुकी है. मुझे नहीं पता कि जब मैं सच में शादी करूंगी तो क्या होगा? क्या लोग तब भी इतना एक्साइटेड होंगे या फिर सोचेंगे कि ये भी अफवाह है’.
वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया फिल्म जेलर में रजनीकांत के साथ नजर आएंगी. कुछ दिनों पहले तमन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह ‘जेलर’ का हिस्सा बन चुकी हैं. इस मूवी का निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार कर रहे हैं.
यह भी पढे –
बीच शो में Pawan Singh पर किसी ने मारा पत्थर, गुस्साए एक्टर का ऐसा रूप कभी नहीं देखा होगा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News