काबुल (एजेंसी/वार्ता): अफगानिस्तान में तालिबान समूह ने लड़कियों के लिए स्कूलों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने की संभावना पर चर्चा की है। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने कहा,“तालिबान सरकार ने लड़कियों के लिए विश्वविद्यालय और स्कूल खोलने पर चर्चा की है।”
मंगलवार को तालिबान सरकार के अफगान शिक्षा मंत्रालय ने निजी और राज्य उच्च शिक्षा संस्थानों में लड़कियों की शिक्षा को निलंबित करने का आदेश दिया। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और वैश्विक नेताओं ने अफगान अधिकारियों के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है।
अगस्त 2021 में तालिबान अफगानिस्तान में सत्ता में आया, जिसके परिणामस्वरूप देश में आर्थिक, मानवीय और सुरक्षा संकट गहरा गया। तालिबान सरकार महिलाओं या इस्लामवादी आंदोलन से असंबद्ध लोगों को सत्ता में शामिल नहीं करती है। अफगान महिलाओं ने अपने अधिकारों के सम्मान की मांग करते हुए देश के कुछ शहरों में कई विरोध प्रदर्शन किए हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: सऊदी अरब बड़े पैमाने पर फांसी दे सकता है: ब्रिटिश सांसद
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News