काबुल (एजेंसी/वार्ता): अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अनिश्चितकाल के लिये महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। तालिबान सरकार के मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को जारी एक पत्र में देश के सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया कि महिला शिक्षा को तत्काल रूप से निलंबित किया जाये। उच्च शिक्षा मंत्री नेदा मोहम्मद नदीम द्वारा हस्ताक्षरित सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को जारी एक पत्र में कहा गया,“आप सभी को अगली सूचना तक महिलाओं की शिक्षा को निलंबित करने के उल्लिखित आदेश को तुरंत लागू करने के लिये सूचित किया जाता है।”
अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद से तालिबान सरकार धीरे-धीरे उन लैंगिक कानूनों को लागू कर रही है जो उसके अनुसार इस्लाम के नियमों के अनुरूप हैं। दिसंबर 2021 में महिलाओं को परिवार के किसी पुरुष के बिना लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से रोक दिया गया था, जबकि सत्ता पलट के बाद से देश के अधिकांश हिस्सों में लड़कियां अभी भी स्कूल नहीं लौटी हैं। मई 2022 में महिलाओं को सार्वजनिक रूप से चेहरे पर इस्लामी घूंघट पहनने का आदेश पारित किया गया था, हालांकि कई शहरी इलाकों में महिलाओं ने इस आदेश को स्वीकार नहीं किया है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: अफगानिस्तान में बारुदी सुरंग में विस्फोट,एक की मौत,छह घायल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News