भारत में कड़क दूध वाली चाय पीना बहुत पसंद किया जाता है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि चाय बनाने में हुई छोटी-मोटी गलतियां आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानिए कैसे आप अपनी चाय के स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रख सकते हैं।
दूध वाली चाय कितनी देर तक उबालें?
दूध मिलाकर चाय बनाते वक्त 2 से 3 मिनट से ज्यादा उबालने से बचें। अगर दूध पहले से गर्म है तो उबालने का समय और भी कम रखें। ज्यादा देर तक उबालने से चाय का स्वाद कड़वा हो सकता है और पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं।
ज्यादा देर तक उबाली चाय से हो सकती हैं ये समस्याएं
अधिक देर तक उबाली गई चाय पीने से आपकी पेट की सेहत खराब हो सकती है। इससे एसिडिटी, पेट दर्द और कब्ज जैसी तकलीफें हो सकती हैं। इसलिए अपनी गट हेल्थ का ध्यान रखते हुए चाय को जरूरत से ज्यादा उबालने से बचें।
चाय को बार-बार गर्म न करें
चाय को ठंडा होने के बाद दोबारा गर्म करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। बार-बार गर्म की गई चाय पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, चाय का स्वाद भी खराब हो जाता है। इसलिए चाय को तुरंत पी लेना ही बेहतर है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News