मुंबई (एजेंसी/वार्ता): टी-सीरीज प्रस्तुत प्रसिद्ध गायक गफूर खान का गाना ‘केसरिया बन्ना धुदेली’ रिलीज़ कर दिया गया है। केसरिया बन्ना धुदेली गाना का संगीत महेश व्यास ने दिया है और इसे गफूर खान और मांगणियार किड्स द्वारा परफॉर्म किया गया है। म्यूजिक वीडियो का निर्देशन ऋषि सिंह सिसोदिया ने किया है और इसमें रिदम डांस ग्रुप की डॉ. सीमा राठौर और मांगनियार किड्स के साथ गफूर खान नज़र आ रहे हैं।
यह गाना समृद्ध राजस्थानी संस्कृति की एक सुंदर झलक को दर्शाता है। ‘केसरिया बन्ना धुदेली’ गाना फॉक ट्रेडिशनल द्वारा लिखा और कंपोज किया गया है। यह म्यूज़िक वीडियो टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: 41 वर्ष की हुयी दीया मिर्जा, अभिनेत्री और निर्माता के रूप में प्राप्त की ख्याति
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News