दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सुशांत के पालतू कुत्ते फज का निधन हो गया है. ये वही फज है, जो सुशांत की मौत के बाद महीनों तक उनकी याद में एक्टर की फोटो के पास घूमता रहता था, उस दौरान सुशांत के इस पालतू डॉग की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी.
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 साल बाद अब उनके बेजुबान दोस्त ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस खबर को सुनकर यकीनन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का दिल टूट गया है. इस मामले की जानकारी सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने सोशल मीडिया पर दी है.
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इन फोटो के कैप्शन में फज की मौत की पुष्टि करते हुए लिखा है कि- इतना लंब फज,आप अपने स्वर्गीय दोस्त (सुशांत सिंह राजपूत )के फील्ड में शामिल हो गए हैं. उम्मीद है कि जल्द मिलोगे, लेकिन तब तक हमारा दिल टूट गया. इस तरह से प्रियंका ने फज की मौत पर शोक जताया है.
सुशांत सिंह राजपूत के बाद उनके करीबी दोस्त माने जाने वाले पालतू पेट फज के जाने से एक्टर के फैंस को भारी ठेस पहुंची है. प्रियंका सिंह राजपूत की इस पोस्ट पर फैंस सुशांत के कुत्ते के निधन पर शोक जता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है कि- दिल तोड़ने वाली खबर सुनाई है दीदी आपने.
यह भी पढे –
Coffee एनर्जी देने के साथ-साथ आपका वजन भी घटाने में सहायक है,जानिए कैसे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News