बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सुनील शट्टी भारत के प्रमुख लग्ज़री मोबिलिटी प्लेटफॉर्म हाइप लग्ज़री के ब्रांड एम्बेसेडर बन गये हैं।
सुनील शेट्टी ने कहा, हाइप लग्ज़री का चेहरा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि यह साझेदारी किसी को भी इसे खरीदे बिना लग्ज़री का अनुभव करने की अनुमति देती है। कंपनी दुनिया भर में अपनी मोबिलिटी सेवाओं का विस्तार कर रही है। यह बदलती ग्राहक प्राथमिकताओं और डिजिटल, लचीली और व्यक्तिगत पसंद के ट्रेंड के मुताबिक है।
हाइप लग्ज़री के संस्थापक राघव बेलावाड़ी ने कहा,श्री सुनील शेट्टी लग्ज़री और करिश्मा का प्रतीक हैं, जो उन्हें हाइप लग्जरी के लिए एकदम सही चेहरा बनाते हैं। सुनील शेट्टी के साथ जुड़ने से हाइप को वैश्विक लग्ज़री मोबिलिटी अनुभवों की दुनिया में नई ऊंचाईयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News