मुंबई (एजेंसी/वार्ता): बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म सर्कस का गाना सुन जरा रिलीज हो गया है। फिल्मकार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। फिल्म सर्कस का गाना सुन जरा रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी ने फिल्म के इस गाने में रेट्रो स्टाइल रीक्रिएट किया है। सुन जरा एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे सिंगर पापोन और श्रेया घोसाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं।
सुन जरा में जैकलीन फर्नांडीज रेड कलर के टॉप और ब्राउन कलर के स्कर्ट में नजर आ रही हैं और रणवीर के साथ सड़क पर रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, फिल्म की दूसरी हीरोइन पूजा हेगड़े येलो कलर की शिफॉन साड़ी में नजर आ रही हैं और चाय के खूबसूरत बाग में रणवीर संग डांस कर रही है।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं सर्कस में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा भी डबल रोल में नजर आएंगे। सर्कस में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि सर्कस कॉमेडी फिल्म अंगूर की रीमेक है। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होगा।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: श्रीमद्भागवत गीता में छिपा है सफलता का राज: रोली अग्रवाल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News