लोकसभा के 2024 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की मंगलवार को यहां बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक हुई जिसमें प्रदेश संगठन की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई।
कांग्रेस की बिहार से जुड़ी यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक यहां पार्टी मुख्यालय में हुई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के कई प्रमुख वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
श्री खड़गे ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा, “लोकसभा चुनाव संबंधित तैयारियों को लेकर बिहार प्रदेश कांगेस के नेताओं से चर्चा हुई। बिहार में महागठबंधन सरकार मज़बूती से बिहार के लोगों के लिए आशा के अनुरूप काम कर रही है। हम सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हैं। बिहार की तरक़्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जन-जन तक जाने को और बिहार के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप खरा उतरने को तत्पर है।”
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News