गर्मी में रहे हाइड्रेटेड और हेल्दी – रोज़ पिएं कोकम शरबत

गर्मियों में अगर कोई पेय स्वाद, ताजगी और सेहत का पूरा पैकेज लेकर आता है, तो वो है कोकम। इसका खट्टा-मीठा स्वाद न सिर्फ स्वादbuds को खुश करता है, बल्कि इसका हर घूंट शरीर को राहत भी देता है।

Garcinia Indica नामक यह फल खासकर महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन अब इसके फायदों को जानने के बाद यह पूरे देश में लोकप्रिय हो रहा है।

🌿 कोकम के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ
🔹 पाचन को रखे दुरुस्त
कोकम में पाए जाने वाले नैचुरल एसिड्स डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। यह अपच, गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत दिलाता है। गर्मी में इसका शरबत पेट को ठंडा और हल्का बनाए रखता है।

🔹 वजन घटाने में मददगार
कोकम में मौजूद Hydroxycitric Acid (HCA) भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इससे ओवरईटिंग की आदत पर नियंत्रण पाया जा सकता है और वजन घटाने में सहायता मिलती है।

🔹 इम्यूनिटी को बनाए मजबूत
इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो मौसमी बीमारियों से बचाव करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देते हैं।

🔹 डिहाइड्रेशन से राहत दिलाए
गर्मी में पसीना और पानी की कमी से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। कोकम में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स शरीर को नमी और ठंडक प्रदान करते हैं।

🔹 स्किन और हेयर के लिए वरदान
कोकम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाते हैं। कोकम बटर भी स्किनकेयर के लिए आजकल ट्रेंड में है।

🍹 कोकम को कैसे शामिल करें डाइट में?
कोकम शरबत: गर्मी में दिन में एक बार इसका शरबत पीना ताजगी और एनर्जी देता है।

खाने में इस्तेमाल: दाल, कढ़ी, करी और सूप में कोकम डालने से स्वाद भी बढ़ता है और सेहत भी।

स्किन और हेयर केयर: कोकम बटर को आप त्वचा और बालों पर मॉइस्चराइज़र के रूप में लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

खाने की टेबल पर कभी न रखें ये 4 चीजें, वरना बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर