संविधान दिवस के अवसर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को उच्चतम न्यायालय परिसर में डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
श्रीमती मुर्मू ने अनावरण के बाद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माता को अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, केंद्रीय कानून राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, शीर्ष अदालत के अन्य न्यायाधीश, उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारिओं के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शीर्ष अदालत परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का फैसला वकीलों के एक समूह के अनुरोध पर लिया गया था।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News