बचपन से ही माता-पिता हमें मेवे खाने की सलाह देते हैं — “बादाम खाओ, दिमाग तेज़ होगा” ये लाइन तो आपने जरूर सुनी होगी।
ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे, पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें खाने का भी एक “सही तरीका” होता है?
गलत तरीके से खाए गए मेवे सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाय पेट की दिक्कतें भी दे सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं – कौन से मेवे भिगोकर खाने चाहिए और कौन से बिना भिगोए ही फायदेमंद होते हैं:
🥜 इन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाएं – ताकि फायदा दोगुना हो!
✅ 1. बादाम (Almonds)
बादाम को 6–8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर खाना चाहिए।
इससे इसका छिलका नरम होता है और पोषक तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित हो पाते हैं।
भीगे बादाम में भरपूर विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा और दिमाग के लिए फायदेमंद हैं।
✅ 2. अखरोट (Walnuts)
अखरोट को भी रातभर पानी में भिगोकर खाना चाहिए।
इससे पाचन बेहतर होता है और इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में बेहतर ढंग से काम करता है।
✅ 3. किशमिश (Raisins)
भीगी हुई किशमिश इम्यून सिस्टम मजबूत करती है और हड्डियों को फायदा पहुंचाती है।
इसे रोज़ाना खाली पेट खाना बेहतर माना जाता है।
✅ 4. अंजीर (Anjeer)
अंजीर को पानी में भिगोकर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
फाइबर से भरपूर अंजीर डाइजेशन को भी सुधारता है।
❌ इन ड्राई फ्रूट्स को भिगोना नहीं चाहिए – सीधे खाएं सही मात्रा में!
🚫 1. काजू (Cashews)
काजू को बिना भिगोए ही खाया जाना चाहिए।
इसे अधिक मात्रा में न खाएं, वरना यह पेट भारी कर सकता है।
🚫 2. पिस्ता (Pistachios)
पिस्ता भीगाने से इसका स्वाद और पोषण दोनों प्रभावित होते हैं।
इसे ऐसे ही खाएं, लेकिन सीमित मात्रा में।
🚫 3. खजूर और छुआरे (Dates and Dry Dates)
ये ड्राई फ्रूट्स पहले से ही नमी और मिठास से भरपूर होते हैं।
इन्हें भिगोने की जरूरत नहीं होती।
सीधे खाने पर भी शरीर को पूरी एनर्जी और फाइबर मिलते हैं।
यह भी पढ़ें:
इंग्लैंड में फीका रहा यशस्वी का आगाज, गंभीर ने की बैटिंग पर खास चर्चा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News