कम लागत में शुरू करें मसाला पाउडर बनाने का बिजनेस, घरेलू किचन से लेकर होटल तक हर जगह जबरदस्त डिमांड

आज के समय में कम निवेश में ज्यादा मुनाफा कमाने वाला बिजनेस हर कोई शुरू करना चाहता है। अगर आप भी अपने लिए एक ऐसा स्मॉल स्केल बिजनेस ढूंढ रहे हैं जिसकी डिमांड हर घर में बनी रहे, तो मसाला पाउडर (Spice Powder) मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस बिजनेस की खासियत ये है कि इसकी मांग सिर्फ घरों में ही नहीं, होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेक्टर में भी हमेशा बनी रहती है।

क्यों है मसाला बिजनेस लाभदायक?
भारत में मसालों का उपयोग हर प्रकार की रेसिपी में होता है। हल्दी, धनिया, मिर्च, गरम मसाला, जीरा पाउडर आदि की जरूरत हर किचन में रोजाना पड़ती है। यही वजह है कि इस बिजनेस में बार-बार ग्राहक लौटकर आते हैं। साथ ही इस सेक्टर में ब्रांडेड और लोकल दोनों तरह के उत्पादों के लिए जगह है।

कितनी होगी लागत?
इस बिजनेस को घर से भी शुरू किया जा सकता है। यदि आप छोटे स्तर पर काम शुरू करते हैं तो ₹20,000 से ₹50,000 तक में आप मशीनरी, कच्चा माल और पैकेजिंग के सामान की व्यवस्था कर सकते हैं। हल्दी, धनिया, मिर्च जैसे सूखे मसाले स्थानीय मंडियों से थोक रेट पर खरीदे जा सकते हैं।

कमाई कितनी होगी?
अगर आप हर दिन 10-20 किलो मसाले तैयार करके स्थानीय दुकानों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और होटलों को बेचते हैं, तो महीने में 40,000 से 1 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं। जैसे-जैसे आपका ब्रांड और क्वालिटी लोगों को पसंद आएगी, मांग और कमाई दोनों बढ़ती जाएगी।

मार्केटिंग कैसे करें?
शुरुआत में सोशल मीडिया, लोकल व्हाट्सएप ग्रुप, किचन ब्लॉगर्स और रेस्तरां से संपर्क कर प्रचार करें। ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart या Meesho पर भी रजिस्टर कर सकते हैं।

लाइसेंस व अनुमति
इस बिजनेस के लिए आपको FSSAI से फूड लाइसेंस, GST रजिस्ट्रेशन और MSME में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

यह भी पढ़ें:

काजू-बादाम से भी ज्यादा ताकतवर साबित होगा ये ड्राई फ्रूट, जानें कैसे करें डाइट में शामिल