तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने ‘लगातार’ हो रही रेल दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए केंद्र से सुरक्षा उपाय बढ़ाने का आग्रह किया है।
स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ”भारत की एक बड़ी आबादी यात्रा के लिए रेलवे पर निर्भर है, ऐसे में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं।
केंद्र सरकार और रेलवे के लिए जरूरी है कि वे रेल सुरक्षा उपायों का तत्काल पुनर्मूल्यांकन करें और उन्हें बढ़ाएं, ताकि यात्रियों का भरोसा और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।”
स्टालिन ने आंध्र प्रदेश में रविवार को हुई रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि यह जून 2023 में घटे दुखद बालासोर रेल हादसे के ‘कुछ ही महीने बाद’ हुआ।
उन्होंने कहा, ”मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News