स्प्राउट्स को ऊर्जा का खजाना माना जाता है। सुबह खाली पेट स्प्राउट्स खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है। इसमें विटामिन A, B, C, E के साथ फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। फाइबर की अधिकता के कारण स्प्राउट्स में कैलोरी कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
लेकिन सवाल ये उठता है कि स्प्राउट्स को कच्चा खाना चाहिए या उबालकर? आइए जानते हैं दोनों तरीकों के फायदे और नुकसान।
कच्चा स्प्राउट्स या उबला हुआ – कौन बेहतर?
कच्चा स्प्राउट्स:
कच्चे स्प्राउट्स में फाइबर अधिक होता है और कैलोरी बहुत कम होती है, जो वजन घटाने में सहायक है। लेकिन अगर आपका पाचन कमजोर है तो कच्चे स्प्राउट्स में मौजूद बैक्टीरिया और एंजाइम पाचन को प्रभावित कर सकते हैं। जिनका इम्यून सिस्टम मजबूत है, वे बिना डर के कच्चा स्प्राउट्स खा सकते हैं।
उबला हुआ स्प्राउट्स:
उबले हुए स्प्राउट्स मुलायम और स्वादिष्ट होते हैं। पचाने में भी आसान होते हैं। खासकर जिन लोगों को पाचन या गैस की समस्या रहती है, उन्हें उबले हुए स्प्राउट्स खाना चाहिए। यह पेट से जुड़ी तकलीफों को कम करता है।
स्प्राउट्स खाने के फायदे
अंकुरित स्प्राउट्स पाचन सुधारते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।
विटामिन C से भरपूर स्प्राउट्स आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
यह भी पढ़ें:
सुबह खाली पेट ये फल कभी न खाएं, वरना हो सकती है पेट की परेशानी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News