जमानत पर जेल से रिहा हुए सपा विधायक नाहिद हसन

चित्रकूट (एजेंसी/वार्ता) उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन को गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत मिल गई है, जिसके बाद पार्टी विधायक का रिहाई का परवाना चित्रकूट जेल पहुंचा और शनिवार सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

उल्लेखनीय है कि सपा विधायक हसन और उनकी माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों के खिलाफ 21 फरवरी साल 2021 को गैंगस्टर के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जहां विधानसभा चुनाव से पहले 15 जनवरी 2022 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उन्हें सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) विशेष अदालत कैराना में पेश किया गया था।

जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया था। नाहिद के अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय में इसके खिलाफ प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इस बीच 28 सितंबर 2022 को उन्हें मुजफ्फरनगर जेल से चित्रकूट जेल में स्थानांतरित किया गया था और अब सपा विधायक नाहिद हसन को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहा कर दिया गया।

जेल से छूटने के बाद मीडिया कर्मियों से सपा विधायक हसन अपना मुंह छुपाते हुए नजर आए हैं। वहीं उनकी बहन इकरार हसन मीडिया कर्मियों के वीडियो बनाने पर उनसे बदसलूकी करते हुए उनके मोबाइल फोन और कैमरा छीन लिया है। जिसके बाद वीडियो डिलीट करने के बाद एक मीडिया कर्मी का मोबाइल वापस किया है।

इस दौरान जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिली है। नाहिद हसन के छूटते वक्त किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। यहां तक की सपा विधायक के कई समर्थक जेल परिसर के अंदर घुस गए थे और वहां से अपने साथ जेल से बाहर लाएं हैं।

एजेंसी/वार्ता

यह भी पढ़े: राहुल की यात्रा देश को जोड़ने की नहीं तोड़ने की: विष्णुदत्त शर्मा

Leave a Reply