हैदराबाद (एजेंसी/वार्ता): तेलंगाना की उपराज्यपाल डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन ने गुरुवार को देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि दी। डॉ. सौंदरराजन ने ट्वीट किया, “देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की राष्ट्र सेवा और संयुक्त भारत के मार्गदर्शन करने के लिए उनको हमेशा याद रखेगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरित होती रहेंगी।”
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, “राष्ट्र निर्माता, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” श्री रेड्डी ने कहा कि भावी पीढ़ियां उनके दूरदर्शी और एकीकृत प्रयासों से हमेशा प्रेरित होंगी।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: सेवानिवृत महिला चिकित्सक ने देहदान कर कायम की बडी मिसाल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News