सोनू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया…!
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया…!
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया…!
सोनू रोते- रोते बोला – धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा…!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
तीन बच्चों के साथ बस में यात्रा कर रही सरला आंटी से कंडक्टर बोला…
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
सरला आंटी- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- मैडम टिकट चाहे मत लो, पर झूठ तो मत बोलो।
सरला आंटी- कर्मफूटे,
बीच वाला जेठानी का है, तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले- आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले- हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले- आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले- हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
इंस्पेक्टर- इतनी शराब क्यों पी रखी है ?
शराबी- मजबूरी है भइया
इंस्पेक्टर- कैसी मजबूरी?
शराबी- शराब की बोतल का ढक्कन खो गया था…😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News