भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता रितेश पांडे की आने वाली फिल्म आसरा का गाना बलमुआ हो तोहरे से प्यार हो गईल रिलीज हो गया है।
रितेश पांडे इन दिनों फिल्म ‘आसरा’ को लेकर क़ाफी सुर्खियों में हैं। इस फ़िल्म का गाना ‘बलमुआ हो तोहरे से प्यार हो गईल’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है,जिसके वीडियो में रितेश पांडे और सपना चौहान रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। इस गाने को रितेश पांडे ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है।
वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत आसरा के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वहीं इसकी सह निर्माता निवेदिता कुमार है। निर्देशक अनंजय रघुराज हैं। इस फिल्म में रितेश पांडेय, सपना चौहान, नेहा पाठक, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, अनिता रावत, साहिल सिद्दीकी, महेश आचार्य, संदीप यादव, संजीव मिश्रा, रंभा साहनी, स्वास्तिका राय सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News