बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी फैमिली पर पूरा फोकस कर रही हैं. बेटे वायु कपूर आहूजा के जन्म के बद से सोनम कपूर मां बनने की जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभा रही हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस बेटे के साथ अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं. हालांकि अभी तक उन्होंने वायु का फेस रिवील नहीं किया है. खैर फिलहाल वायु 6 महीने के हो गए हैं
सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु कपूर अहूजा के 6 महीने के होने पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेड पर खेलते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस वीडियो में भी उनके फेस नहीं दिखाई दे रहा है. इसके साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे वायु के 6 महीने. दुनिया की सबसे अच्छी नौकरी. मेरी सबसे बड़ी दुआ. लव यू माय डार्लिंग बॉय. तुम्हारे पापा और मैं इससे ज्यादा नहीं मांग सकते थे.’
बता दें, सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी. 20 अप्रैल 2022 को उनके घर वायु ने जन्म लिया. आनंद आहूजा भी अपने बेटे की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सोनम कपूर जल्द ही फिल्मों में वापसी करने की तैयारी कर रही हैं. वो बस फिलहाल अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं.
आपको बता दें, सोनम कपूर आखिरी बार साल 2019 में ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं. इसके अलावा 2020 में अनिल कपूर की फिल्म ‘एके वर्सेज एके’ में उनका केमियो रोल देखने को मिला था. सोनम के फैंस उनकी फिल्मी पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढे –
लाल एलोवेरा स्किन ही नहीं शरीर की इन समस्याओं को दूर करने में भी करता है मदद
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News